Bikaner : नेता बोले-गांधी के रास्ते चलते हैं, भगतसिंह, मंगल पांडे बनना भी जानते हैं
Updated: Jul 23, 2025, 09:34 IST
मधु आचार्य 'आशावादी'
- राहुल गांधी पर टिप्पणी से आक्रोशित कांग्रेसियों को बैरिकेड पर रोका तो वहीं बैठ गए
जानिये कौन, क्या बोला :
जिस तरह राहुल गांधी देश के मजबूत नेतृत्व के रूप में उभर रहे हैं उससे मोदी-शाह की नींद उड़ी हुई है। राहुल गांधी जी की छवि को बिगाड़ने की सभी कोशिशें बेकार हो गई तो अब अनर्गल बोल रहे है। ऐसे भाषा बर्दाश्त नहीं करेंगे। कांग्रेस अहिंसात्मक रास्ता अपनाती है लेकिन जरूरत पड़ने पर ईंट का जवाब पत्थर से देना जानती है।यशपाल गहलोत, शहर कांग्रेस अध्यक्ष
"जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल भाजपा के मंत्री और पदाधिकारी कर रहे है अशोभनीय और अस्वीकार्य है ऐसी सोच के व्यक्तियों को तुरंत बर्खास्त करते हुए गिरफतार कर लेना चाहिए।"मंगलाराम गोदारा, पूर्व विधायक
"भारतीय जनता पार्टी के नेता कांग्रेस की ताकत को जानते नही है। हम गांधीवादी रास्ते पर चलते है तो हमे भगत सिंह और मंगल पांडे भी बनना आता है।"प्रहलाद सिंह मार्शल, देहात संगठन महासचिव
"लोकतंत्र में गुंडागर्दी वाला लहजा और अमर्यादित भाषा का कोई स्थान नहीं है। भाजपा अगर हमारे नेता के खिलाफ अमर्यादित भाषा बोलने वालों को प्रोत्साहित करती है तो हम ईंट का जवाब, पत्थर से देना जानते हैं।"नितिन वत्सस, शहर संगठन महासचिव