2 अक्टूबर से प्रदर्शन के लिए कॉकरोच जनता पार्टी को मुंबई पुलिस से नहीं मिली अनुमति, अब जेल भरो आंदोलन करेगी सीजेपी
RNE, NETWORK.
कॉकरोच जनता पार्टी को एक बार फिर से प्रदर्शन के लिए अनुमति नहीं दी गयी है। इस बार सीजेपी को यह अनुमति मुंबई पुलिस ने देने से इंकार कर दिया है। सीजेपी मुंबई में 2 अक्टूबर से प्रदर्शन आरम्भ करना चाहती थी। इससे पहले नीट पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली के जंतर मंतर पर प्रदर्शन किया गया था।
धर्मेंद्र प्रधान को सीजेपी के उस आंदोलन के चलते मजबूरन मंत्री पद से त्यागपत्र देना पड़ा था। तब से ही कॉकरोच जनता पार्टी और केंद्र सरकार आमने सामने है। महाराष्ट्र में भी भाजपा की ही सरकार है, इस कारण सीजेपी को 2 अक्टूबर से प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिली है। मुंबई पुलिस ने 2 अक्टूबर से शुरू होने वाले कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के लिए इजाजत नहीं दी है। सीजेपी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रही है। सीजेपी के अभिजीत दिपके ने कहा है कि प्रोटेस्ट नहीं करने दिया तो जेल भरो आंदोलन शुरू करेंगे।