हरियाणा में स्टार प्रचारक गहलोत, कई नेताओं से करेंगे मुलाकात
Sep 14, 2024, 12:08 IST
RNE, NETWORK. पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एक बार फिर राजनीतिक रूप से सक्रिय हो गए हैं। वे लगभग 3 महीनें के बाद कल दिल्ली पहुंचे हैं। उनको नई जिम्मेदारी देने की खबरों के मध्य उनकी दिल्ली यात्रा को लेकर चर्चाएं गर्म है। गहलोत को पार्टी ने हरियाणा में स्टार प्रचारक बनाया है । पूर्व सीएम गहलोत डिस्क की बीमारी से करीब 3 माह बाद उबरे हैं और पहली ही यात्रा दिल्ली की की है। वे कल दिल्ली पहुंचे और कई नेताओं से मिले। आज भी उनकी कांग्रेस के कई नेताओं से मुलाकात होगी। सम्भव है गहलोत कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल से भी मिल सकते हैं।