{"vars":{"id": "127470:4976"}}

Indian Railway ने  देशभर में 1,265 स्टेशन मास्टरों की भर्ती निकली, आवेदन शुरू, अंतिम तिथि 25 नवंबर
 

आरआरबी मुंबई में सबसे अधिक 177 रिक्तियां, जम्मू-श्रीनगर (122) और चेन्नई (119) रिक्तियां
 
 

Rudra News Express New Delhi. 

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे स्नातक युवाओं के लिए स्टेशन मास्टर बनने का अवसर है। भारतीय रेलवे ने स्टेशन मास्टर के 1,265 पदों पर ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 25 नवंबर 2026 है।

इस भर्ती में विभिन्न रेलवे भर्ती बोर्डों में पद आवंटित किए गए हैं। आरआरबी मुंबई में सबसे अधिक 177 रिक्तियां बताई गई हैं। जम्मू-श्रीनगर में 122 और चेन्नई में 119 पद हैं। इससे देश के अलग-अलग हिस्सों में नौकरी पाने के इच्छुक अभ्यर्थियों को आवेदन का अवसर मिलेगा।

जानिए क्या है पात्रता : 

मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, आयु सीमा, आरक्षण, आवेदन शुल्क, चयन प्रक्रिया और परीक्षा संबंधी विस्तृत शर्तों के लिए आधिकारिक अधिसूचना देखना जरूरी है। इच्छुक उम्मीदवार रेलवे भर्ती बोर्ड के आधिकारिक आवेदन पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन जमा करने से पहले व्यक्तिगत विवरण, शैक्षणिक योग्यता और जरूरी दस्तावेजों की जांच कर लें।