पेपर लीक मामले में सीबीआई को आगे और जांच की अनुमति, दिल्ली की विशेष अदालत ने यह अनुमति प्रदान की है
Aug 16, 2026, 09:18 IST
RNE Network.
दिल्ली की विशेष अदालत ने नीट - यूजी पेपर लीक मामले में सीबीआई को आगे और जांच करने की अनुमति प्रदान कर दी है।
स्पेशल जज अजय गुप्ता ने सीबीआई को निर्देश दिए कि डिजिटल साक्ष्य और डाटा को लेकर आगे जांच करे और पूरक चार्जशीट के साथ दाखिल करें।
कोर्ट ने कहा कि तथ्यों से साफ है कि जांच शुरुआती दौर में है। संज्ञान लेने के बाद चार्जशीट पर सुनवाई होती है। ऐसे में आगे जांच की इजाजत दी जाती है। सीबीआई ने कोर्ट में 13 आरोपियों के खिलाफ दाखिल चार्जशीट पर संज्ञान लिया था।