दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री संदीप वाल्मीकि को भाजपा ने दिखाया बाहर का रास्ता
Updated: Jul 23, 2025, 12:03 IST
Aug 11, 2024, 07:04 PM
धीरेंद्र आचार्य
RNE, NETWORK. राजनीति की एक रोचक खबर हरियाणा से आई है। आम आदमी पार्टी के नेता व दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री संदीप वाल्मीकि ने आप छोड़कर भाजपा की सदस्यता ली पर ये दलबदल उनको रास नहीं आया। भाजपा पार्टी ज्वाइन करने के 3 घंटे बाद ही संदीप को भाजपा से निकाल दिया।