निधन के दो साल बाद पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को सुप्रीम कोर्ट से मिली क्लीन चिट
Jul 30, 2026, 11:30 IST
RNE, NETWORK.
यूपीए की 10 साल चली केंद्र सरकार के मुखिया प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को आखिर सुप्रीम कोर्ट से निधन के बाद क्लीन चिट मिल गयी है। यह मामला कोयला ब्लॉक आवंटन से जुड़ा हुआ है और उनके जीवनकाल के समय से चल रहा है।
सुप्रीम कोर्ट ने कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को क्लीन चिट दे दी है। अदालत ने समन जारी करने का आदेश रद्द करते हुए कहा कि सीबीआई की क्लोजर रिपोर्ट स्वीकार कर ली गयी है। यह फैसला पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन के करीब 2 वर्ष बाद आया है।