02 साल v/s 05 साल : बहस का मुद्दा तय करने पर ही जबरदस्त हंगामा!
Rajasthan Vidhansabha में चर्चा से पहले ही जबरदस्त हंगामा! कार्रवाई स्थगित!
Updated: Feb 21, 2026, 18:24 IST
RNE Jaipur.
राजस्थान विधानसभा में शनिवार को जहां एक अनूठे मुद्दे पर चर्चा का प्रस्ताव आया वहीं जबरदस्त हंगामा इस बात पर हो गया कि जिस मुद्दे पर चर्चा प्रस्तावित की गई है वह ठीक वैसा नहीं है जैसा पक्ष-विपक्ष में तय हुआ था। मतलब यह कि हंगामा इस बात पर हो गया कि चर्चा का विषय क्या हो। ऐसे में चर्चा हुए बगैर ही बार-बार हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी।
वीडियो देखने के लिए नीचे फोटो पर क्लिक करें
दरअसल राजस्थान विधानसभा में इस बार एक अनूठी बात हुई थी। राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और कांग्रेस विधायक गोविंदसिंह डोटासरा ने सरकार के विकास के दावों को चुनौती दी। चर्चा का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने चुनौती को स्वीकार करते हुए कहा, हमारी सरकार के दो साल और पिछली सरकार के पांच साल के विकास के कार्यकाल में हुए विकास के कामों पर इस सदन में बहस करवा लो।
इसी चुनौती के मद्देनजर शनिवार को राजस्थान विधानसभा में ‘सरकार के दो वर्ष के प्रगति एवं उत्कर्ष के प्रगति प्रतिवेदन पर चर्चा’ विषय पर चर्चा पस्तावित की गई। इस पर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, गोविंदसिंह उोटासरा सहित पूरे विपक्ष ने इस विषय वस्तु पर एतराज जताया। डोटासरा-जूली ने आरोप लगाए कि सरकार अपनी ही चुनौती से पीछे हट रही है। मुख्यमंत्री की ओर से कही गई बात को ही नहीं मान नहीं। डोटासर इस पर जमक बरसे।
दूसरी ओर संसदीय कार्यमंत्री जोगाराम पटेल, सचेतक जोगेश्वर गर्ग, मंत्री जवाहरसिंह बेढ़म सहित सत्ता पक्ष भी खुलकर मैदान में आ गया। दोनों ओर से विषयवस्तु को लेकर आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गया। जबरदस्त हंगामा और तर्क-वितर्क के बीच अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने सदन की कार्रवाई दो बार करते हुए 05 बजे तक के लिए स्थगित कर दी।