{"vars":{"id": "127470:4976"}}

विधायकों को रिश्वत देने की कोशिश में 2 गिरफ्तार, ओडिशा के कांग्रेस विधायकों को रिश्वत की कोशिश का आरोप

 

RNE Network.

राज्यसभा चुनाव के लिए आज मतदान है और ओडिशा के कांग्रेस के विधायक बेंगलुरु के एक रिसोर्ट में ठहरे हुए है। क्रॉस वोटिंग से बचने के लिए कांग्रेस अपने विधायकों को यहां लाई है।
 

मतदान से पहले कल कांग्रेस विधायकों को रिश्वत देने के प्रयास का मामला सामने आया है। एक रिसोर्ट में ठहरे 14 विधायकों से संपर्क करने पहुंचे 3 संदिग्ध में से 2 को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया, जबकि एक फरार हो गया। कांग्रेस का दावा है कि आरोपियों के पास से खाली चेक बरामद हुए है। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार करने की पुष्टि की है।