{"vars":{"id": "127470:4976"}}

यूपी की सियासत में भूचाल, 25 से 26 सपा सांसद पार्टी छोड़ने का दावा
 

 

RNE Network.

उत्तर प्रदेश की सियासत में भी पश्चिम बंगाल व महाराष्ट्र की तरह राजनीतिक भूचाल आया हुआ है। बंगाल में ममता की टीएमसी पूरी तरह बिखर चुकी है तो महाराष्ट्र में भी ऑपरेशन टाइगर के तहत उद्धव की शिव सेना में एक बार फिर बड़ी टूट कराने की कोशिशें चल रही है।
 

वहीं उत्तर प्रदेश के मंत्री व एक समय में अखिलेश यादव के खास रहे एसबीएसपी के प्रमुख ओमप्रकाश राजभर ने एक दावा करके सनसनी पैदा कर दी है। इस दावे से कल बुधवार को यूपी में बवंडर मच गया। उस दावे के बाद इस तरह की खबरे सामने आई कि टीएमसी व शिव सेना उद्धव के बाद अब अगला नम्बर अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी का है।
 

कहा जा रहा है वहां बड़ी फुट पड़ने वाली है। वहीं डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कानपुर में कहा कि यूपी में सपा की स्थिति बंगाल की टीएमसी से भी बुरी होने वाली है। सपा के 25 - 26 सांसद टूटने को तैयार है लेकिन हम तोड़ नहीं रहे हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने पलटवार करते हुए कहा कि जो डर जायेगा,  छोड़कर चला जायेगा।