बंगाल के 3 राज्यसभा सदस्य भाजपा में आये, प्रत्याशी बनाया
RNE Network.
पश्चिमी बंगाल की राजनीति में अब उन सभी लोगों को भाजपा तव्वजो दे रही है जो टीएमसी व पद छोड़कर आये हैं। लोकसभा के टीएमसी के 20 सदस्य तो अलग हो ही गये और एनडीए के समर्थन में आ गए। राज्यसभा के भी 3 सदस्यों से टीएमसी से व सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था।
अब वे तीनों नेता भाजपा में शामिल हो गए हैं और भाजपा ने उनको फिर से राज्यसभा का टिकट थमा दिया है। बंगाल में ममता बनर्जी की टीएमसी को यह बड़ा झटका है। पार्टी के 3 वरिष्ठ पूर्व राज्यसभा सांसद सुखेंदु शेखर राय, सुष्मिता देव और प्रकाश चिक बड़ाइक ने कल भाजपा की सदस्यता ले ली।
इन तीनों ने भाजपा में आने से पहले राज्यसभा से इस्तीफा दिया था। इनके भाजपा की सदस्यता ग्रहण करते ही भाजपा ने तीनों को बंगाल में हो रहे राज्यसभा उप चुनाव के लिए उम्मीदवार बना दिया। उप चुनाव भी इन्हीं के इस्तीफों के कारण हो रहा है।