{"vars":{"id": "127470:4976"}}

3 साल, मेघवाल के 5 दांव: महिला आरक्षण से One Nation One Election तक, बदल जाएगी राजनीति ?

 
कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के ये 05 बिल 2029 की सियासत का रोडमैप
RNE New Delhi
Narendra Modi सरकार के कानून मंत्री Arjunram Meghwal ने गुरुवार को संसद में 33% महिला आरक्षण वाला "नारी शक्ति वंदन अधिनियम" पेश किया। इसके साथ ही हंगामा और बहस छिड़ गई। विपक्ष इस बिल पर तो सहमत है लेकिन इसे लाने और लागू करने के तरीके पर जमकर हमला बोल रहा है। परिसीमन, कोटा और सीटों के फार्मूले को लेकर जबरदस्त टकराव सामने आया है। बिल को इन्ट्रोड्यूस करने के प्राथमिक चरण में ही इसका जमकर विरोध हुआ। 
अर्जुनराम मेघवाल के हिस्से में ऐतिहासिक काम :
इन सबके बीच भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में एक बड़ी बात यह जुड़ गई है कि डॉक्टर भीमराव आंबेडकर के बाद देश के इतिहास में पहली बार एक दलित कानून मंत्री बना। इसी कानून मंत्री के कार्यकाल में ऐसे बड़े और ऐतिहासिक विधेयक आए हैं जिन्होंने आमूल-चूल बदलाव ला दिया। इसका असर भारतीय राजनीति पर हमेशा रहेगा। 
इन सबके बीच एक सवाल जेहन में उभरता है कि क्या भारत की राजनीति अगले कुछ सालों में पूरी तरह बदलने वाली है? केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के जरिए मोदी सरकार की ओर से लिये गए पिछले 3 साल के फैसले यही संकेत दे रहे हैं। वजह यह है कि महिला आरक्षण, सीटों का परिसीमन और ‘वन नेशन-वन इलेक्शन’—ये सिर्फ विधेयक नहीं, बल्कि देश की चुनावी व्यवस्था को नए सिरे से गढ़ने की कोशिश हैं।
1. महिला आरक्षण : 33% सीटों का गेमचेंजर
  •  लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं को 33% आरक्षण
  •  2029 चुनाव से पहले लागू करने की तैयारी
  •  इससे राजनीति में बड़ा सामाजिक बदलाव संभव
2. One Nation One Election : चुनावी सिस्टम बदलने की तैयारी : 
  • लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ। 
  •   बार-बार चुनाव से राहत। 
  •   खर्च और राजनीतिक अस्थिरता कम करने का दावा। 
3. सीटें बढ़ेंगी, राजनीति बदलेगी
  •  लोकसभा सीटें 543 से बढ़ाने का प्रस्ताव
  •  परिसीमन के जरिए नई सीटों का निर्धारण
  •  कई राज्यों का राजनीतिक संतुलन बदल सकता है
4. चुनाव आयोग और कानून में बदलाव
  •  चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया में बदलाव
  • वकालत और न्याय व्यवस्था में सुधार
5. दिल्ली-जम्मू कश्मीर तक असर
  •  केंद्रशासित प्रदेशों में भी चुनाव और आरक्षण लागू करने की तैयारी।
क्या है असली गेम प्लान ?
विश्लेषकों का मानना है कि ये सभी फैसले 2029 चुनाव को ध्यान में रखकर लिए जा रहे हैं। इससे नया वोट बैंक बनेगा। नई सीटें सामने आएगी। नया चुनाव सिस्टम सामने आएगा। ऐसे में कह सकते हैं कि बतौर कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के काम भारत की राजनीति में बड़ा बदलाव ला सकते हैं।