7 राज्यसभा सांसद भाजपा में शामिल, आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा के सभापति को पत्र लिखा
Apr 27, 2026, 11:32 IST
RNE Network.
आम आदमी पार्टी के 7 राज्यसभा सदस्यों के पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल होने पर एक तरफ जहां राजनीतिक लड़ाई लड़ी जा रही है, वहीं अब यह लड़ाई कानूनी तौर पर भी लड़ी जा रही है। पंजाब से आप के राज्यसभा सदस्यों ने पार्टी छोड़ी है तो कार्यकर्ता भी भड़के हुए है।
राघव चड्ढा सहित आम आदमी पार्टी के 7 सांसदों ने भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन कर ली। पार्टी ने इस बड़े सियासी भूचाल के बाद उन 7 सांसदों के खिलाफ एक्शन लेने का मन बना लिया है। अरविंद केजरीवाल की पार्टी ने राज्यसभा के सभापति व उपराष्ट्रपति को याचिका भेजकर सांसदों की सदस्यता खत्म करने की मांग की है। सांसद संजय सिंह ने प्रेस को यह जानकारी दी है।