ममता के सामने मुस्लिम उम्मीदवार उतारेंगे हुमायूं, नई पार्टी आम जनता उन्नयन पार्टी ने 15 उम्मीदवार तय किये
Mar 19, 2026, 12:36 IST
RNE Network.
तृणमूल कांग्रेस के पूर्व नेता हुमायूं कबीर ने अपनी नई बनाई पार्टी आम जनता उन्नयन पार्टी के 15 उम्मीदवार की पहली लिस्ट जारी कर दी है।
उन्होंने ऐलान किया है कि उनकी पार्टी पश्चिम बंगाल की 182 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। हाई प्रोफाइल सीट भबानीपुर पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ पार्टी मुस्लिम उम्मीदवार उतारेगी। हुमायूं को पिछले साल तृणमूल कांग्रेस से निकाल दिया गया था। वह हाल ही में मुर्शिदाबाद जिले में बाबरी मस्जिद की अपनी योजना को लेकर सुर्खियों में रहे है।