आम आदमी पार्टी बिहार में विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेगी, इंडिया गठबंधन केवल लोकसभा चुनाव के लिए था, केजरीवाल ने कहा
Jul 4, 2025, 08:40 IST
RNE Network.
आम आदमी पार्टी इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव में अपने उम्मीदवार उतारेगी। आप का किसी भी राजनीतिक दल से कोई गठबंधन नहीं होगा। इस आशय की घोषणा आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने की है।
मीडिया से बात करते हुए आप नेता केजरीवाल ने कहा कि इंडिया गठबन्धन केवल लोकसभा चुनाव के लिए था। विधानसभा चुनाव में हमारा किसी के साथ कोई गठबन्धन नहीं होगा। हम बिहार में अकेले चुनाव लड़ेंगे। केजरीवाल ने स्पष्ट किया कि पार्टी 2027 में गुजरात चुनाव भी अपने दम पर लड़ेगी।