टीएमसी में बड़ी टूट के संकेत, सांसदों को साधने दिल्ली पहुंचे अभिषेक बनर्जी
RNE Network.
पश्चिमी बंगाल में हुई करारी हार के बाद टीएमसी में बड़े पैमाने पर लगातार बिखराव हो रहा है। पार्षदों से लेकर सांसदों तक की बड़ी टूट होनी निश्चित मानी जा रही है। एक तरफ जहां टीएमसी के भीतर असंतोष उभरा है, वहीं दूसरी तरफ भाजपा भी लगातार पार्टी पर प्रहार कर रही है।
विधायकों की बड़ी टूट के बाद अब सांसदों की टूट की रिपोर्ट है। इसे देखते हुए ममता बनर्जी व अभिषेक बनर्जी सक्रिय हुए हैं न ताकि डेमेज कंट्रोल किया जा सके। बड़ी संख्या में सांसदों के भी अलग होने की बात पुख्तगी से सामने आई है।
इन परिस्थितियों का आंकलन करने के लिए ममता के भतीजे व टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी आज दिल्ली पहुंचे हैं। वे टीएमसी सांसदों से मुलाकात करेंगे और उनके मन की थाह लेने की कोशिश करेंव। वे अपनी तरफ से डेमेज कंट्रोल के भी प्रयास करेंगे। अभिषेक का आज का दिल्ली दौरा राजनीतिक दृष्टि से बहुत महत्त्वपूर्ण है।