टीएमसी में टूट के बाद पहली बार मिलेंगे ओम बिरला से अभिषेक
Jun 19, 2026, 08:19 IST
RNE Network.
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव में हार के बाद पार्टी पूरी से बिखर गई है। टीएमसी के हजार से ज्यादा पार्षदों ने पार्टी छोड़ दी। दो तिहाई विधायक भी पार्टी छोड़ गए। यही नहीं, 20 लोकसभा सदस्य भी पार्टी छोड़ चुके हैं। राज्यसभा के 4 सांसद इस्तीफा दे चुके हैं।
टीएमसी के जो लोकसभा सदस्य अलग हुए उन्होंने पहले अपना गुट बनाया फिर विलय किया। उस समय लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने टीएमसी के महासचिव व ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी को भी ई - मेल भेजकर अपना पक्ष रखने के लिए कहा। उसी संदर्भ में आज टीएमसी महासचिव व सांसद अभिषेक बनर्जी लोकसभा अधयक्ष बिरला से मुलाकात करेंगे और पार्टी का पक्ष रखेंगे। पार्टी में टूट के बाद पहली बार टीएमसी की तरफ से लोकसभा अध्यक्ष के सामने उपस्थित होकर पक्ष रखा जायेगा।