{"vars":{"id": "127470:4976"}}

अजित पवार के भतीजे ने विमान कम्पनी के खिलाफ शिकायत की

 

RNE Network.

महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री व एनसीपी ( अजीत ) के अध्यक्ष अजित पवार की विमान क्रेश में हुई मृत्यु का विवाद थमा नहीं है। अब अजित पवार के भतीजे ने इस मामले में शिकायत की है।
 

महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार के विमान हादसे के मामले में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ( शरद पवार ) के विधायक व अजित पवार के भतीजे रोहित पवार ने विमान कम्पनी और डीजीसीए के खिलाफ बारामती और मुंबई पुलिस थानों में शिकायत दर्ज कराई है।

रोहित ने कम्पनी पर सुरक्षा मानदंडों का उल्लंघन और डीजीसीए पर कवर अप का आरोप लगाया है। रोहित का आरोप है कि पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने से इंकार किया है। हालांकि क्राइम ब्रांच पहले ही जांच कर रही है।