{"vars":{"id": "127470:4976"}}

अजित पवार की मौत पर भतीजे रोहित ने उठाये सवाल, रोहित ने  साजिश की आशंका जताई

 

RNE Network.

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम रहे अजित पवार की प्लेन क्रैश में मौत के मामले में भतीजे और एनसीपी ( शरद पवार गुट ) नेता रोहित पवार ने साजिश की आशंका जताई है।
 

मंगलवार को बारामती में प्रेस से बात करते हुए उन्होंने कहा कि कई लोगों को अब भी विश्चास नहीं हो रहा कि अजित पवार दुनिया में नहीं है। रोहित पवार ने दावा किया कि विमान के उड़ान से पहले कई संदिग्ध बातें सामने आई है।
 

प्लेन का समय सुबह 7 बजे था, यह सुबह 8.10 बजे क्यों निकला। फ्लाइट टेक ऑफ में देरी के लिए जिम्मेदार कौन था ? ग्राम पंचायत के सीसीटीवी में विमान को हवा में 360 डिग्री घूमते भी देखा गया। रोहित ने आरोप लगाया कि विमान कम्पनी वीएसआर को डीजीसीए का संरक्षण मिल रहा है।