{"vars":{"id": "127470:4976"}}

अमित शाह आज  कोलकाता में TMC सरकार के खिलाफ चार्जशीट करेंगे जारी

 

RNE Network.

पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां चरम पर हैं। चुनावी अभियान के तहत, वरिष्ठ भाजपा नेता और केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज कोलकाता में राज्य सरकार के खिलाफ एक विस्तृत 'चार्जशीट' जारी करेंगे। 
 

इस आरोप पत्र में पिछले कई वर्षों के दौरान टीएमसी सरकार में हुए कथित भ्रष्टाचार, शासन की विफलताओं और कानून-व्यवस्था से जुड़ी गंभीर चिंताओं का ब्योरा हो सकता है। 
 

कल कोलकाता पहुंचने पर पश्चिम बंगाल भाजपा के नेताओं नेे वरिष्ठ भाजपा नेता और केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह का स्वागत किया। बता दें कि बंगाल में दो चरणों में चुनाव है। पहले चरण के लिए 23 अप्रैल को वोट डालेंगे जाएंगे तो वहीं दूसरे चरण की वोटिंग 29 अप्रैल को होगी।