मुख्यमंत्री लोक सेवा उत्कृष्टता पुरस्कार के लिए आवेदन मांगे, 10 मार्च तक पुरस्कार के लिए आवेदन किये जा सकते है
Mar 6, 2026, 10:27 IST
RNE Bikaner.
शिक्षा विभाग की ओर से कार्मिकों से मुख्यमंत्री लोक सेवा उत्कृष्टता पुरस्कार के लिए आवेदन मांगे गए है। इस पुरस्कार के लिए 10 मार्च तक आवेदन किये जा सकते है।
पुरस्कार 21 अप्रैल को राज्य स्तरीय समारोह में प्रदान किये जायेंगे। शिक्षा निदेशक सीताराम जाट ने संयुक्त निदेशकों और मुख्य जिला शिक्षा अधिकारियों को इस विषय मे निर्देश जारी किए है।
जिला स्तरीय अधिकारी की ओर से आवेदन एवं प्रस्ताव सम्बंधित जिला कलेक्टर के माध्यम से ऑनलाइन प्रेषित किये जायेंगे। जो 10 मार्च तक किये जा सकेंगे। इसके बाद अपलोड आवेदनों की सूची 11 से 17 मार्च तक तैयार होगी। चयनित कार्मिकों को 21 अप्रैल को पुरस्कार प्रदान किये जायेंगे।