{"vars":{"id": "127470:4976"}}

Arjunram Meghwal ने कहा, अवैध-नकली व्यापार से बचाने के लिए प्रतिबद्ध

तस्करी-अवैध व्यापार के खिलाफ ये बोले मंत्री अर्जुनराम
 

RNE New Delhi.

केंद्रीय विधि और न्याय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा है कि भारत अपने नागरिकों को अवैध और नकली व्यापार से बचाने के लिए प्रतिबद्ध है। 
मंत्री मेघवाल ने यह बात आज नई दिल्ली में FICCI CASCADE द्वारा आयोजित MASCRADE 2025 (Movement Against Smuggled & Counterfeit Trade) में “Growing Illicit Trade: Destabilising Economic Welfare” विषय पर बात रखते हुए कही।

इस आयोजन में अवैध व्यापार से उत्पन्न चुनौतियों पर विस्तृत विमर्श हुआ और इनके प्रभावी समाधान पर सार्थक चर्चा की गई। मेघवाल ने कहा, मोदी सरकार आर्थिक कल्याण को सुरक्षित रखने, उपभोक्ता अधिकारों की रक्षा करने एवं अवैध व्यापार पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने हेतु निरंतर प्रतिबद्ध है।  मेरा विश्वास है कि MASCRADE 2025 की विचार-विमर्श श्रृंखला मजबूत रणनीतियों व सशक्त साझेदारियों का मार्ग प्रशस्त करेगी।
केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने कहा कि हाल ही में किए गए वस्‍तु और सेवाकर- जीएसटी सुधारों से सभी लोगों को काफी राहत मिली है।