{"vars":{"id": "127470:4976"}}

अश्क अली टाक को आज विद्याधर नगर स्थित कब्रिस्तान में सुपुर्दे खाक किया जायेगा

 

RNE Network.

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पूर्व राज्यसभा सदस्य व पूर्व मंत्री अश्क अली टाक का कल इंतकाल हो गया। टाक लंबे समय से बीमार चल रहे थे। 
 

टाक को आज विद्याधर नगर स्थित कब्रिस्तान में सुपुर्दे खाक किया जायेगा। टाक के निधन पर अनेक नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक्स पर टाक के साथ फोटो पोस्ट करके लिखा है कि अश्क अली टाक के निधन का समाचार बहुत दुखद है। उन्होंने अपनी लंबी राजनीतिक यात्रा में कई मुकाम हासिल किए। कांग्रेस महासचिव व पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट शोक व्यक्त करने उनके निवास पर गये।