Ashok Gahlot in Bikaner : जो इतिहास से छेड़छाड़ करता है वो कभी अपना इतिहास नहीं बना पाता
RNE Bikaner.
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत केंद्र की मोदी और राजस्थान की भजनलाल सरकार पर जमकर बरसे। बीकानेर में संविधान बचाओ रैली को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि लोकतांत्रिक देश में सरकार की जवाबदेही होती है लेकिन भाजपा सरकार चाहे वो केंद्र में हो या राज्य में दोनों जगह का शासन तानाशाह तरीके से चल रहा है। देश का माहौल खराब है। जिस देश की संस्कृति सर्व धर्म समभाव वाली हो, जिसमें सभी धर्मों का आदर होता है उस देश में भाजपा और आरएसएस जैसी विचारधारा हिन्दू राष्ट्र के नाम पर वैमनस्य फैला रहे है। भारतीय उच्च न्यायालय के आदेशों को नहीं मानना भाजपा के संविधान को नहीं मानने का जीता जागता उदाहरण है।
अशोक गहलोत ने कहा कि आज यह चलन बन गया है कि सरकार की आलोचना कर दो आप देश द्रोही करार दिए जाओगे। झूठ बोलकर लोगों में भ्रम पैदा करके ये देश के सौहार्द को बिगड़ने का कार्य करते है। गोवंश की बात करते हुए अशोक गहलोत ने कहा कि उनके कार्यकाल में सबसे ज्यादा गौशालाओं को अनुदान दिया गया। दूसरी तरफ मोदी जो बात बात पर कांग्रेस राज में बीफ निर्यात पर बिफरते थे आज उनके राज में गोवंश का कटना बीफ निर्यात पिछले 11 सालों में पांच गुना बढ़ गया है। मजाल है कि स्वयं मोदी, शाह, भागवत या एक भी भाजपा नेता इस पर कोई बात कर ले। क्या अब बीफ निर्यात पर हिन्दुओं की भावनाएं आहत नहीं होती?
पहलगाम में 26 लोग मारे गए कोई जांच नहीं, भारत सरकार ये बताने में भी नाकाम कि चूक कहा हुई? जिनसे चूक हुई उन्होंने इस्तीफा दिया क्या? लोकतंत्र में इस पर भी बात ना करना तानाशाह शासन का प्रतीक है। प्रयागराज में भगदड़ में बड़ी संख्या में जान गई लेकिन उसको भी भाजपा राज में छुपाया गया।
अशोक गहलोत ने कहा कि कांग्रेस चाहती है कि भारत देश में अमीर और गरीब के बीच जो खाई बढ़ी है उसको कम करना। भाजपा सिर्फ अमीर को और अधिक अमीर बनाना चाहती है लेकिन कांग्रेस इस लोकतंत्र और सविधान के खिलाफ कोई भी कार्य हो उसके लिए लड़ाई लड़ने मै पीछे नहीं हटेगी।
रवींद्र रंगमंच पर पहुंचने पर जिला अध्यक्ष यशपाल गहलोत और पूर्व मंत्री बुलाकिदास कल्ला द्वारा 51 किलो की बड़ी तिरंगी माला शाल साफा और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।
बीकानेर शहर कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल गहलोत ने जिला कांग्रेस की तरफ से इस जनांदोलन में कोई कमी नही रखने का संकल्प दोहराया।
संविधान बचाओ रेली सभा को पूर्व मंत्री बुलाकी दास कल्ला, गोविंदराम मेघवाल,भंवर सिंह भाटी, धर्मेंद्र राठौड़, विधायक सुशीला डूडी, विधायक और प्रभारी शिमला नायक, देहात अध्यक्ष बिशनाराम सियाग, पूर्व मंत्री महेंद्र गहलोत, लक्ष्मण कड़वासरा मदनगोपाल मेघवाल, प्रदेश महासचिव जियाउर रहमान आरिफ, गजेंद्र सिंह सांखला, शिवलाल गोदारा, डॉ. राजेंद्र मुंड, मंगलाराम गोदारा, पवन गोदारा, विधायक सोहन नायक, मंगलाराम गोदारा, विधायक डूंगर राम गैदर, जिला प्रमुख मोडाराम मेघवाल ने संबोधित किया। सभा का संचालन संगठन महासचिव नितिन वत्सस ने किया।Ashok Gahlot in Bikaner : जो इतिहास से छेड़छाड़ करता है वो कभी अपना इतिहास नहीं बना पाता