{"vars":{"id": "127470:4976"}}

असम चुनाव: नितिन नवीन आज दो जनसभाओं को करेंगे संबोधित

 

RNE Network.

असम में विधानसभा चुनाव की तैयारियां और प्रचार अभियान अपने चरम पर हैं। भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन आज लगातार दूसरे दिन राज्य में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे।
 

कार्यक्रम के अनुसार, दोपहर में वे सिलचर के श्रीभूमि स्थित रामकृष्ण नगर में पहली रैली करेंगे। इसके बाद वे कछार के लखीपुर में दूसरी जनसभा करेंगे।
 

नितिन नवीन ने कल आरोप लगाया कि कांग्रेस अवैध घुसपैठियों के लिए काम करती रही है। उन्होंने कहा कि मतदाताओं को असम विधानसभा चुनाव में वोट डालते समय कांग्रेस के कार्यकाल को ध्यान में रखना चाहिए।
 

उन्होंने कमलपुर, मंगलदाई और न्यू गुवाहाटी में आयोजित रैलियों में विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री हिमंत बिश्व शर्मा के नेतृत्व में भाजपा की अगुवाई वाला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) लगातार तीसरी बार सरकार बनाएगा। असम में मतदान एक चरण में 9 अप्रैल को होगा, जबकि वोटों की गिनती 4 मई को की जाएगी।