5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की घोषणा 10 के बाद, असम, केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी व पश्चिम बंगाल में होंगे चुनाव
Mar 5, 2026, 08:32 IST
RNE Network.
चुनाव आयोग 10 मार्च के बाद असम, केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी व पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान कर सकता है।
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार्बक नेतृत्त्व में समीक्षा दौरों के पूरा होते ही कार्यक्रम जारी होने की संभावना है। केरल का दौरा 6 - 7 मार्च और पश्चिम बंगाल का 9 - 10 मार्च को प्रस्तावित है। इन दौरों के पूरा होते ही चुनाव आयोग पांचों राज्य में विधानसभा चुनावों का कार्यक्रम घोषित कर देगा।
इन पांचों राज्यों में चुनाव आयोग ने भले ही अब तक तारीखों की घोषणा नहीं की, मगर राजनीतिक दल पहले ही सक्रिय हो गए है। असम में तो कांग्रेस ने 42 सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिए है। उम्मीदवारों में जोरहाट से सांसद व लोकसभा में विपक्ष के उप नेता गौरव गोगोई भी शामिल है।