{"vars":{"id": "127470:4976"}}

पंजाब में समय से पहले हो सकते हैं विधानसभा चुनाव, आप के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल ने दिए संकेत

 

RNE Network.

पंजाब विधानसभा के चुनाव समय से पहले हो सकते हैं। पंजाब में अभी आम आदमी पार्टी की सरकार है और उसका नेतृत्त्व भगवंत मान कर रहे हैं। मगर पंजाब में तेजी से घट रहे राजनीतिक घटनाक्रम के चलते आप पहले चुनाव कराने की तैयारी कर रही है।
 

पंजाब में आम आदमी पार्टी को कमजोर करने के लिए आप के राज्यसभा के 7 सांसदों को भाजपा ने अपनी पार्टी में मिला लिया है। जिनमें राघव चढ़ा भी शामिल हैं। इन सांसदों के टूटने के पश्चात अरविंद केजरीवाल व मान सक्रिय हो गए। उसी वजह से एक भी विधायक बाद में भाजपा नहीं तोड़ सकी। इस ऑपरेशन लोटस को देखते हुए ही आप पंजाब में जल्दी विधानसभा चुनाव कराना चाह रही है।
 

पंजाब में शिड्यूल के अनुसार विधानसभा चुनाव अगले साल फरवरी में होने हैं मगर आप यह चुनाव इसी साल नवंबर में कराने की तैयारी कर रही है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बठिंडा में आयोजित एक रोड शो के दौरान चुनाव जल्द होने की संभावना जताई है।