{"vars":{"id": "127470:4976"}}

विधानसभा ने राज्य का बजट पारित किया, मुख्यमंत्री के बजट बहस का जवाब देने के बाद मंजूरी हुई

 

RNE Network.

राजस्थान विधानसभा ने कल वित्त वर्ष 2026 - 27 का बजट पारित कर दिया। पक्ष विपक्ष के बीच बजट पर हुई तीखी बहस का कल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जवाब दिया , उसके बाद बजट को पारित किया गया।
 

विधानसभा ने शुक्रवार को राजस्थान वित्त एवं विनियोग विधेयक - 2026 को ध्वनिमत से मंजूरी दे दी। विधेयक पारित कर विधानसभा ने राज्य सरकार को वित्तीय वर्ष 2026 - 27 में 6 लाख 23 हजार 204 करोड़ 65 लाख 47 हजार रुपये खर्च करने की मंजूरी दी। उप मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री दिया कुमारी ने विनियोग विधेयक को गुरुवार को सदन में पेश किया था।