{"vars":{"id": "127470:4976"}}

प्रमोद जैन भाया ने ली विधायक पद की शपथ, विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने अपने कक्ष में दिलाई शपथ

 

RNE Network.

अंता विधानसभा क्षेत्र से उप चुनाव में जीते कांग्रेस उम्मीदवार प्रमोद जैन भाया ने आज विधानसभा स्थित अध्यक्ष के कार्यालय में विधायक पद की शपथ ली। उनको विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने विधायक पद की शपथ दिलाई।
 

भाया ने हिंदी में शपथ ली। जब उन्होंने शपथ ली तब वहां विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जुली भी उपस्थित रहे। भाया ने अंता उप चुनाव में भाजपा को हराया था।