विधानसभा अध्यक्ष देवनानी आज लेंगे अफसरों की क्लास, कई प्रश्नों के जवाब अभी तक विधानसभा को नहीं मिले
Jan 2, 2026, 08:51 IST
RNE Network.
विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी विधायकों के प्रश्नों के जवाब नहीं दिए जाने से अधिकारियों से खासे नाराज है। आज देवनानी इन बड़े अफसरों की क्लास लेंगे।
इसी को लेकर विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने सभी अफसरों को सुबह 11 बजे बुलाया है। बैठक में मुख्य सचिव के अलावा अतिरिक्त मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव और सचिव स्तर के अधिकारी उपस्थित रहेंगे।