ममता बनर्जी के काफिले पर हमला, जूते, चप्पल फेंके, टीएमसी ने भाजपा पर लगाया आरोप
RNE Network.
पश्चिमी बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के हलीशहर में कल रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के काफिले पर भीड़ ने हमला किया। वे तृणमूल कार्यकर्ता बिरजू केओट के घर जा रही थी।
केओट की पुलिस हिरासत में तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गयी थी। ममता बनर्जी का काफिला जैसे ही इलाके से गुजरा, प्रदर्शनकारियों ने उनकी गाड़ी को घेर लिया। पत्थर, ईंट, जूते, पानी की बोतलें व कीचड़ फेंकने लगे। इस दौरान नारेबाजी की गई।
पुलिस ने ममता बनर्जी को सुरक्षित निकाला। ममता बनर्जी ने कहा कि मेरी गाड़ी पर बड़े बड़े पत्थर फेंके। गाड़ी की खिड़कियां खुली होती तो मेरा सिर फूट जाता। वहीं टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने इस घटना के लिए भाजपा पर आरोप लगाया है और उसे जिम्मेदार ठहराया है। बनर्जी का आरोप है कि यह ममता की हत्या की साजिश थी। दूसरी तरफ भाजपा ने इस आरोप को गलत बताया है।