हेमंत बिसवा सरमा के बयान पर बांग्लादेश की सख्त आपत्ति, संवेदनशील मुद्धों पर बयान को लेकर सतर्कता की बात कही
Updated: May 2, 2026, 09:16 IST
RNE Network.
असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिसवा सरमा अपने बयानों को लेकर एक बार फिर सुर्खियों में आ गए है। उनके बयानों को लेकर विपक्षी दल तो एतराज लगातार उठाते ही है, अब बांग्लादेश ने भी उनके बयानों पर आपत्ति दर्ज कराई है।
असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिसवा सरमा के बयान पर बांग्लादेश ने भारतीय कार्यवाहक उच्चायुक्त को तलब कर औपचारिक विरोध दर्ज कराया है। बांग्लादेश ने कहा है कि संवेदनशील मुद्धों पर संयम जरुरी है। क्योंकि ऐसे बयान द्विपक्षीय संबंधों को प्रभावित कर सकते है। सरमा ने कहा था कि असम में पकड़े गए 20 विदेशी नागरिकों को ' पुश बैक ' कर बांग्लादेश भेजा गया है।