{"vars":{"id": "127470:4976"}}

बंगाल चुनाव: टीएमसी ने 291 सीटों पर उम्मीदवार घोषित किये, 3 सीट सहयोगियों को

 

RNE Network.

पश्चिमी बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने कुल 294 सीटों में से 291 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की सूची कल जारी कर दी। 3 सीट सहयोगी के लिए छोड़ी गई है।
 

सीएम ममता बनर्जी भवानीपुर सीट से चुनाव लड़ेगी। यहां से भाजपा ने विधानसभा में नेता विपक्ष शुभेंदु अधिकारी को प्रत्याशी बनाया है। पिछली बार शुभेंदु ने नंदीग्राम सीट पर ममता बनर्जी को चुनाव हरा दिया था। 
 

शुभेंदु नंदीग्राम से इस बार भी प्रत्याशी है, जहां पर टीएमसी ने उनके ही करीबी पवित्र कर को मैदान में उतारा है। टीएमसी महासचिव अभिषेक बनर्जी ने उम्मीदवारों की सूची जारी की। टीएमसी ने 3 सीटें दार्जलिंग पर्वतीय क्षेत्र में सहयोगी पार्टी के लिए छोड़ी है। टीएमसी ने अपनी सूची में 52 महिलाओं, 78 अनुसूचित जाति, 17 अनुसूचित जन जाति और 47 मुस्लिम समुदाय के नेताओं को टिकट दिया है।