{"vars":{"id": "127470:4976"}}

बंगाल चुनाव: दूसरे और अंतिम चरण में आज 142 सीटों पर मतदान

 

RNE Network.

पश्चिम बंगाल की सबसे हॉट सीट भवानीपुर में आज मतदान हो रहा है। आज वोटर तय कर देगा कि भबानीपुर से दीदी होगी या सुवेन्दु। सुवेन्दु तो दूसरी सीट से भी चुनाव लड़े है, मगर ममता बनर्जी केवल भवानीपुर से ही चुनाव लड़ रही है। बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे और आखिरी चरण में आज 142 विधानसभा सीटों पर वोट पड़ रहे है। 152 सीटों पर पहले मतदान हो चुका है। चुनाव परिणाम 4 मई को घोषित होगा।
 

आज कोलकाता सहित सात जिलों की 142 सीट पर मतदान हो रहा है। इस चरण में ममता बनर्जी की टीएमसी एक बड़ी ताकत सदैव रही है। दीदी की इस किलेबंदी को तोड़ना भाजपा के लिए बड़ी चुनोती है। पिछले चुनाव में इन 142 सीटों में से दीदी की टीएमसी ने 123 सीटें जीती थी। भाजपा को महज 18 सीटें मिली थी।
 

भाजपा को कोलकाता, उत्तरी व पश्चिमी 24 परगना जिलों में एक भी सीट नहीं मिली थी। इस बार जहां दीदी ने अपना किला बचाने के लिए तकडी घेराबंदी की है, वहीं भाजपा ने भी सेंध लगाने के लिए पूरी ताकत झोंकी है।