{"vars":{"id": "127470:4976"}}

Bhagwant Takes a Dig at PM Modi : मोदी के दौरे पर मान के चटखारे, BJP को अखर रहे!

 

RNE Punjab-Network.
 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ताजा विदेश दौरों पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कुछ इस अंदाज में चटखारे लिए हैं कि लोग इस पर हंस रहे हैं और भाजपा वाले इससे परेशान हैं। दरअसल मान ने मोदी के विदेश दौरों और वहाँ मिले सम्मान पर कहा, पीएम ऐसे देशों की यात्रा कर रहे जिनकी आबादी 10 हजार से ज्यादा नहीं। इतने लोग तो यहां JCB देखने खड़े हो जाते हैं।  विदेश मंत्रालय ने मान के बयान को गैर जिम्मेदार बताया।

विडियो के लिए फोटो पर क्लिक करें :-

दरअसल मान ने यह बात उस मीडिया मीट में कही जो पंजाब कैबिनेट मीटिंग के बाद बुलाई गई थी। मीडिया के सामने अपने चुटीले अंदाज में देशों के उलट-पुलट नाम बोलकर मान ने कहा क्या प्रधानमंती इन देशों से आ गए हैं। आ गए हैं तो उनका अपने देश में स्वागत है। वे 140 करोड़ लोगों के देश के प्रधानमंत्री हैं। ऐसे देशों की यात्रा पर जा रहे हैं जिनकी आबादी 10 हजार है। दरअसल मान ने प्रधानमंत्री के ब्राजील, घाना, त्रिनिदाद और टोबैगो, अर्जेंटीना और नामीबिया दौरे की आलोचना की थी।
 

विदेश मंत्रालय ने बयान पर आपत्ति जताई : 
 

दूसरी ओर विदेश मंत्रालय ने मान का नाम लिए बिना इस बयान पर आपत्ति जताई है। मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, एक राज्य के मुखिया द्वारा हमारे मित्र देशों के साथ भारत के संबंधों के बारे में की गई कुछ टिप्पणियां देखी हैं। ये बयानबाजी खेदजनक है और भारत सरकार इससे खुद को अलग रखती है।
 

मोदी ने इन 05 देशों की यात्रा की :
 

Ghana : PM Modi ने घाना की संसद में कहा, 'घाना के राष्ट्रपति जॉन महामा से कल नेशनल अवॉर्ड मिलना मेरे लिए सम्मान की बात है। भारत के 140 करोड़ लोगों की ओर से, मैं इस सम्मान के लिए घाना के लोगों को धन्यवाद देता हूं। हमारी दोस्ती आपके मशहूर अनानास से भी मीठी है।'

Trinidad-Tobego : त्रिनिदाद और टोबैगो की यात्रा पर मोदी ने वहां की PM कमला परसाद-बिसेसर और राष्ट्रपति कांगालू के साथ डिनर किया। कहा, 25 साल पहले मैं यहां आया था। तब से अब तक हमारी दोस्ती और मजबूत हुई है।  नवरात्रि, महाशिवरात्रि और जन्माष्टमी यहां खुशी, उत्साह और गर्व के साथ मनाए जाते हैं। चौताल और भटक गाना यहां फल-फूल रहे हैं।

Arjentina : अर्जेंटीना में राष्ट्रपति जेवियर ने पीएम मोदी को गले लगाकर स्वागत किया। दोनों नेताओं ने ब्यूनस आयर्स में डेलिगेशन लेवल पर बातचीत की।

Brazil : PM मोदी ब्राजील में आयोजित हुई 17वीं BRICS समिट में हिस्सा लेने पहुंचे। वहां पीएम ने कहा- ग्लोबल साउथ के देश डबल स्टैंडर्ड का शिकार हो रहे हैं। पहलगाम आतंकी हमला सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि पूरी इंसानियत पर चोट है। आतंकवाद की निंदा हमारा सिद्धांत होना चाहिए, सुविधा नहीं। इसके साथ ही उन्होंने एक नई विश्व व्यवस्था की मांग उठाई।

Namibia : 27 सालों बाद कोई भारतीय प्रधानमंत्री नामीबिया दौरे पर गया था। इससे पहले 1998 में तत्कालीन PM अटल बिहारी वाजपेयी नामीबिया गए थे। 1990 में उस वक्त PM रहे वीपी सिंह, पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी सहित बड़े नेता नामीबिया के पहले स्वतंत्रता दिवस पर वहां गए थे।