भजनलाल कैबिनेट की बैठक आज, विधानसभा स्थित मंत्रिमंडल कक्ष में होगी बैठक
Feb 25, 2026, 08:19 IST
RNE Network.
राज्य की कैबिनेट की बैठक आज होगी। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में आज कैबिनेट बैठक तय की गई है। कैबिनेट मुख्यमंत्री कार्यालय के स्थान पर विधानसभा सचिवालय स्थित मंत्रिमंडल कक्ष में होगी।
राज्य कैबिनेट की इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे के मद्देनजर योजनाओं को मंजूरी दी जाएगी। पीएम के अजमेर दौरे की समीक्षा होगी। इसके अलावा सरकार पंचायत - निकाय चुनावों से जुड़े कुछ फैसले कर सकती है। विधानसभा में आने वाले नये विधेयकों को लेकर भी इस बैठक में चर्चा सम्भव है।