भजनलाल कैबिनेट की बैठक 6 फरवरी को, बजट से पहले कैबिनेट में विस्तार से चर्चा
Feb 4, 2026, 11:51 IST
RNE Network.
राज्य की भजनलाल सरकार की कैबिनेट की बैठक 6 फरवरी को मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित होगी। यह बैठक विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल के जवाब देने के बाद अगले दिन होगी।
राज्य का इस बार का बजट 11 फरवरी को वित्त मंत्री दिया कुमारी पेश करेगी। इस बजट से पहले भजनलाल कैबिनेट की बैठक हो रही है। जिसमें बजट पर कैबिनेट विचार करेगी और ठोस निर्णय करेगी, ताकि उनकी घोषणाएं बजट में की जा सके। विधानसभा के बजट सत्र के शेष रहे दिनों में किये जाने वाले कार्यों पर भी कैबिनेट निर्णय करेगी।