{"vars":{"id": "127470:4976"}}

भजनलाल कैबिनेट की बैठक रद्द: अचानक बदला फैसला

 
RNE Network भजनलाल कैबिनेट की आज होने वाली महत्त्वपूर्ण बैठक आखिरकर रद्द हो गई है। कल सुबह कैबिनेट व मंत्री परिषद की बैठक के आदेश निकले। मगर बाद में पहले मंत्री परिषद की बैठक को रद्द कर दिया गया और केवल कैबिनेट की बैठक रखी गई। मगर शाम होते होते भजनलाल कैबिनेट की बैठक को भी रद्द करने के आदेश जारी हो गए। जबकि दोपहर में इस बैठक का एजेंडा भी जारी हो गया था। शाम होते होते ये आदेश भी रद्द हो गया। आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा भी आज शाम जयपुर पहुंच रहे हैं।