{"vars":{"id": "127470:4976"}}

भाजपा में अब वापसी करेंगे भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह, लोकसभा चुनाव के समय पार्टी छोड़कर निर्दलीय लड़े थे चुनाव

 

RNE Network.

बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले ही वहां राजनेताओं ने पाला बदलने का सिलसिला आरम्भ कर दिया है। अनेक दलों में लगातार टूट फुट होती जा रही है। इस चुनाव के लिए एनडीए व महागठबन्धन ने अपनी पूरी शक्ति झोंक दी है।
 

भोजपुरी फिल्मों के गायक, अभिनेता व सुपर स्टार पवन सिंह ने भी अब वापस भाजपा में घर वापसी का निर्णय किया है। वे लोकसभा चुनाव में पार्टी से अलग हो गए थे और निर्दलीय चुनाव लड़े थे। चुनाव में उनको हार का सामना करना पड़ा था। अब पवन सिंह भाजपा में वापसी करेंगे। दिल्ली में राष्ट्रीय लोक मोर्चा प्रमुख और राज्यसभा सदस्य उपेंद्र कुशवाहा से मुलाकात के बाद गृहमन्त्री अमित शाह व पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा से मुलाकात से उनकी पार्टी में वापसी तय मानी जा रही है।