{"vars":{"id": "127470:4976"}}

प्रशांत किशोर की एंट्री से बिहार राजनीति गरमाई, तेजस्वी ने भी समर्थन का भरोसा दिया, टीम प्रशांत जुटी

 

RNE Network.

बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर इस समय समूचे देश की नजरें गड़ गयी है। यह सीट भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के इस्तीफे के कारण रिक्त हुई है, जिस पर जल्द ही उपचुनाव होना है।
 

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन इस सीट से विधानसभा चुनाव जीते और मंत्री बने। बाद में वे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने और राज्यसभा का चुनाव लड़कर जीत गये। अब इस सीट पर सबकी नजरें टिक गई है।
 

इस सीट से जन सुराज पार्टी के मुखिया व चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने की खबर ने बिहार की राजनीति में भूचाल ला दिया है। प्रशांत किशोर की टीम व पीआर टीम बांकीपुर पहुंच चुकी है और प्रचार करने में जुट गई है। इससे ही लग रहा है कि उनका यहां से चुनाव लड़ना तय है। सूत्रों के अनुसार बांकीपुर विधानसभा उप चुनाव प्रशांत किशोर लड़ते है तो आरजेडी यानी तेजस्वी यादव भी उनका समर्थन करेंगे। इस खबर ने भाजपा के भीतर हलचल पैदा कर दी है। विदित रहे कि भाजपा के नेतृत्त्व में सम्राट चौधरी सरकार बनने के बाद बक्सर सीट पर एमएलसी का चुनाव हुआ और उसमें आरजेडी को जीत मिली। भाजपा की  जेडीयू यह चुनाव हार गई।