{"vars":{"id": "127470:4976"}}

Bikaner : 15 पंचायत, 263 वार्ड, कांग्रेस 155, भाजपा 65, आरएलपी 28, निर्दलीय 12, सीपीआई 03 
 

बीकानेर में कांग्रेस ने 41.96%, भाजपा ने 32.70% वोट लिए, RLP की 15.36% वोट के साथ मजबूत दस्तक prसे 90 सीटें, 9.25 प्रतिशत  वोट ज्यादा!
 
 


Rudra News Express Bikaner. 

बीकानेर में 15 पंचायत समितियों के चुनावी नतीजे चौंकाने वाले हैं। यहां कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनी है वही भाजपा पिछड़कर काफी पीछे रह गई। इन दोनों के बीच आरएलपी ने 28 सीटों से कहीं ज्यादा 15.36% वोट लेकर चौंकाया। 

जानिए कांग्रेस, भाजपा सहित किसे, कितनी सीट : 

बीकानेर जिले की 15 पंचायतों की 263 सीटों में कांग्रेस ने 155 पर जीत दर्ज की, जबकि भाजपा को 65 सीटें मिलीं।  राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) ने 28 सीटों पर जीत दर्ज की। निर्दलीय प्रत्याशियों के खाते में 12 और CPI(M) को 3 सीटें मिलीं। ऐसे में कांग्रेस ने भाजपा से 90 सीटें अधिक हासिल कीं।

कांग्रेस 41.96%, भाजपा  32.70%, RLP 15.36% वोट : 
इसी तरह वोट की बात करें तो 15 पंचायत समितियों में कांग्रेस को 3 लाख 72 हजार 671 और भाजपा को 2 लाख 90 हजार 477 वोट मिले।  ऐसे में दोनों बीच 82 हजार 194 वोटों का अंतर रहा। प्रतिशत के लिहाज से देखें तो कांग्रेस को 41.96% और भाजपा को  32.70% वोट मिले। मतलब यह कि कांग्रेस ने भाजपा से 9.25% ज्यादा वोट के साथ 90 सीटें ज्यादा हासिल की। RLP ने मजबूत तीसरी ताकत बनते हुए 1 लाख 36 हजार 428 यानी 15.36 वोट लिए। 

सभी जगह कांग्रेस की सीट ज्यादा : 

कांग्रेस ने हर समिति में भाजपा से अधिक सीटें जीतीं, केवल रूणिया मुख्यालय बीकानेर में कांग्रेस और भाजपा के बीच सीटों का अंतर कम रहा। यहां कांग्रेस को 7 और भाजपा को 5 सीटें मिलीं। दूसरी ओर जसरासर में RLP ने 5 सीटें जीतकर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। पांचू में निर्दलीय प्रत्याशियों ने 3 सीटें हासिल कीं।


बज्जू खालसा में टक्कर- कांग्रेस 8, भाजपा 6, RLP 1: 

बज्जू खालसा की 15 सीटों में कांग्रेस ने 8 और भाजपा ने 6 सीटें जीतीं। RLP को एक सीट मिली। यहां कांग्रेस को 22,750 और भाजपा को 19,213 वोट मिले। मतलब यह कि कांग्रेस ने भाजपा से 3,537 वोट के साथ दो सीट ज्यादा ली।  RLP ने 4,469 तथा निर्दलीय प्रत्याशियों ने 1,051 वोट  हासिल किए। NOTA के पक्ष में 544 वोट पड़े।

बीठनोक कांग्रेस के वोट और भाजपा की सीट ज्यादा : भाजपा 8, कांग्रेस 7 : 

बीठनोक की 15 में से भाजपा ने 8 और कांग्रेस ने 7 सीटें जीतीं। वोटों में कांग्रेस को 12,566 और भाजपा को 11,722 मत मिले। मतलब कि यहां कांग्रेस ने 844 वोट ज्यादा लिए लेकिन सीट उसे भाजपा से कम मिली। निर्दलीय प्रत्याशियों को 1,729 और RLP को 201 वोट प्राप्त हुए। NOTA को 307 वोट मिले।

बीकानेर में इकतरफा- कांग्रेस 14, भाजपा 2, RLP 3, निर्दलीय 2 : 

बीकानेर पंचायत की 21 में से कांग्रेस ने 14 सीटें जीतकर मुकाबला लगभग इकतरफा कर लिया। यहां  भाजपा को 2, RLP को 3 और निर्दलीय प्रत्याशियों को 2 सीटें मिलीं। इस पंचायत में कांग्रेस को 39,132 और भाजपा को 20,164 वोट मिले। मतलब यह कि कांग्रेस ने भाजपा से 18,968 वोट ज्यादा लिए।  यहां RLP को 13,132 और निर्दलीयों को 11,030 वोट मिले। CPI(M) को 53 तथा NOTA को 776 वोट मिले। 

छत्तरगढ़ में कांग्रेस 12, भाजपा 1, RLP 1, निर्दलीय 1 : 

छत्तरगढ़ की 15 सीटों में कांग्रेस ने 12 जीत ली। भाजपा, RLP और निर्दलीय प्रत्याशियों को एक-एक सीट मिली। कांग्रेस को 22,490 वोट मिले, जबकि भाजपा को 12,644 वोट प्राप्त हुए। RLP ने 6,655 और निर्दलीयों ने 3,400 वोट हासिल किए। BSP को 273 तथा NOTA को 509 वोट मिले। कांग्रेस ने भाजपा से 9,846 वोट अधिक प्राप्त किए।

हदां-कांग्रेस 12, भाजपा 1, RLP 1, निर्दलीय 1 : 

हदां की 15 सीटों में से भी कांग्रेस ने 12 पर जीत दर्ज की। भाजपा, RLP और निर्दलीय प्रत्याशियों को एक-एक सीट मिली। कांग्रेस को 14,958 और भाजपा को 8,771 वोट मिले। निर्दलीयों को 3,298 तथा RLP को 1,366 वोट मिले। कांग्रेस और भाजपा के बीच 6,187 वोटों का अंतर रहा।

जसरासर में RLP ने चौंकाय : कांग्रेस 9, RLP 5, भाजपा 1 : 

जसरासर की 15 सीटों में कांग्रेस 9, RLP  5 और भाजपा एक पर काबिज हो पाई। यहां कांग्रेस को 20,906 और RLP को 19,996 मत मिले। दोनों के बीच केवल 910 वोटों का अंतर रहा। भाजपा को 11,779 और निर्दलीयों को 2,471 वोट मिले। इस पंचायत में RLP ने जानदार प्रदर्शन से चौंकाया। 

खाजूवाला में कांग्रेस 10, भाजपा 2, RLP 1, निर्दलीय 2 : 

खाजूवाला की 15 सीटों में से 10 जीतकर कांग्रेस ने यहां भी खेल इकतरफा कर दिया। यहां भाजपा को 2, RLP को एक और निर्दलीय प्रत्याशियों को 2 सीटें मिलीं। कांग्रेस को 19,209 और भाजपा को 11,427 वोट मिले। RLP 7,461 वोट के साथ तीसरे स्थान पर रही।

कोलायत- कांग्रेस 13, भाजपा 2 : 

कोलायत की 15 में से 13 सीटें जीत कांग्रेस ने यहां भाजपा को पूरी तरह मुकाबले से बाहर कर दिया। भाजपा ने यहां 2 सीटें जीतीं। कांग्रेस को 20,155 और भाजपा को 14,407 वोट मिले। मतलब यह कि कांग्रेस ने भाजपा से 5,748 वोट ज्यादा लिए। निर्दलीयों को 3,325 तथा RLP को 2,314 वोट प्राप्त हुए।

लूणकरणसर में  कांग्रेस 17, भाजपा 9, RLP 1 : 

लूणकरणसर की 27 में से 17 सीटें जीत कांग्रेस ने पूर्ण बहुमत हासिल किया। यहां भाजपा को 9 और RLP को एक सीट मिली। हालांकि यहां दोनों दलों के बीच वोटों का अंतर ज्यादा नहीं रहा। कांग्रेस को 50,478 और भाजपा को 49,311 मत प्राप्त हुए। मतलब यह कि दोनों के बीच केवल 1,167 वोटों का अंतर रहा। RLP को 13,890 और निर्दलीयों को 2,990 वोट मिले। ऐसे में सीटों में कांग्रेस की बढ़त रही, लेकिन वोटों का मुकाबला काफी करीबी रहा।

नोखा की चाबी RLP के हाथ- भाजपा 10, कांग्रेस 9,  RLP 3, निर्दलीय 1 : 

नोखा की 23 में से भाजपा ने 10 और कांग्रेस ने 9 सीटें जीतीं। यहां RLP को 3 और निर्दलीय को एक सीट मिली। रोचक बात यह है कि यहां भाजपा को कांग्रेस से वोट कम मिले हैं लेकिन सीट ज्यादा है।  कांग्रेस को 30,847 और भाजपा को 29,310 वोट मिले। मतलब यह कि भाजपा ने कांग्रेस से एक सीट अधिक जीती, लेकिन कांग्रेस को 1,537 वोट ज्यादा मिले। इस पंचायत में RLP को 15,072 और निर्दलीयों को 9,936 वोट मिले।

पांचू में भी RLP निर्णायक : कांग्रेस 8, भाजपा 7, RLP 3, निर्दलीय 3 : 

पांचू की 21 में से कांग्रेस ने 8, भाजपा ने 7 और RLP ने 3 सीटें जीतीं। निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी 3 सीटें हासिल कीं। कांग्रेस को 29,542 और भाजपा को 26,864 मत मिले। RLP को 13,491 और निर्दलीयों को 7,213 वोट प्राप्त हुए। ऐसे में जाहिर है कि नोखा की तरह पाँचू में भी प्रधान चुनने की चाबी RLP के हाथ में रहेगी। यहां कांग्रेस और भाजपा के बीच 2,678 वोटों का अंतर रहा।

पूगल में कांग्रेस 12, भाजपा 2, निर्दलीय 1 : 

पूगल की 15 में से 12 सीटें जीत कांग्रेस ने पूरी तरह बाजी अपने पक्ष में कर ली। यहां भाजपा को 2 और निर्दलीय को एक सीट मिली। कांग्रेस को 21,770 और भाजपा को 13,461 वोट मिले। निर्दलीयों ने 3,080 और RLP ने 1,214 वोट  लिए। 

रीड़ी में कांग्रेस 9, भाजपा 3, RLP 3, CPI(M) 2 : 

रीड़ी की 17 में से 9 सीट जीत कांग्रेस ने बहुमत हासिल किया है। यहां भाजपा और RLP  को 3-3 सीटें मिली। CPI(M) ने भी 2 सीटों पर जीत दर्ज की। कांग्रेस को 23,082 और भाजपा को 15,909 मत मिले। RLP को 14,164 तथा CPI(M) को 7,689 वोट प्राप्त हुए। जिले में CPI(M) की दोनों सीटें इसी पंचायत समिति से आईं।

रूणिया में  कांग्रेस 7, भाजपा 5, RLP 2, निर्दलीय 1 : 

रूणिया में कांग्रेस बड़ा दल है लेकिन पूर्ण बहुमत नहीं। यहां 15 सीटों में कांग्रेस ने 7 और भाजपा ने 5 जीतीं। RLP को 2 और निर्दलीय प्रत्याशी को एक सीट मिली। हैरानी की बात यह है कि यहां भाजपा को 20,326 और कांग्रेस को 19,156 वोट मिले। मतलब यह भाजपा ने कांग्रेस से 1,170 वोट तो ज्यादा लिए लेकिन सीटें 02 कम मिली। RLP को 12,016 और निर्दलीयों को 7,049 वोट मिले।

श्रीडूंगरगढ़ में भी RLP के पास चाबी-कांग्रेस 8, भाजपा 6, RLP 4, CPI(M) 1 : 

श्रीडूंगरगढ़  की 19 सीटों में कांग्रेस ने 8, भाजपा ने 6 और RLP ने 4 सीटें जीतीं। CPI(M) को एक सीट मिली। कांग्रेस को 25,630 और भाजपा को 25,169 मत प्राप्त हुए। दोनों दलों के बीच केवल 461 वोटों का अंतर रहा। RLP ने यहां 10,987 वोट लेकर 04 सीटें जीती। मतलब यह कि यहां भी प्रधान चुनाव के ताले की चाबी RLP के पास रहेगी।

कांग्रेस की बढ़त, RLP की मजबूत दस्तक : 

कुल मिलकर बीकानेर में कांग्रेस ने 15 में से 14 पंचायत समितियों में सबसे अधिक सीटें हासिल कीं। बीठनोक और नोखा में भाजपा ने कांग्रेस से अधिक सीटें जीतीं, जबकि रूणिया मुख्यालय बीकानेर में कांग्रेस 7 और भाजपा 5 सीटों के साथ आगे रही। वोटों के मामले में रूणिया मुख्यालय बीकानेर को छोड़कर शेष 14 पंचायत समितियों में कांग्रेस को भाजपा से अधिक वोट मिले