{"vars":{"id": "127470:4976"}}

नरेंद्र मोदी की अजमेर जनसभा में बीकानेर भाजपा का विशाल शक्ति प्रदर्शन

 

RNE Bikaner.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अजमेर में आयोजित विशाल आम जनसभा में सम्मिलित होने के लिए आज बीकानेर शहर भाजपा का एक विशाल जत्था 5 बसों और 53 निजी वाहनों के माध्यम से अजमेर पहुँचा। केंद्रीय कानून मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल, बीकानेर पूर्व विधायक सुश्री सिद्धि कुमारी, बीकानेर पश्चिम विधायक श्री जेठानंद व्यास और जिला अध्यक्ष श्रीमती सुमन छाजेड़ के कुशल निर्देशन में बीकानेर से कार्यकर्ताओं का भारी हुजूम सभा स्थल पर पहुँचा 
 

प्रमुख पदाधिकारियों के नेतृत्व में कूच:
 

अजमेर पहुँचने वाले इस जत्थे में बीकानेर शहर भाजपा के जिला महामंत्री श्री श्याम सिंह हाडला, जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट अशोक प्रजापत जिला मंत्री विनोद करोल और बीछवाल मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण गुरिया के साथ सैकड़ों समर्पित कार्यकर्ताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। पूरे रास्ते और सभा स्थल पर कार्यकर्ता 'भारत माता की जय' और 'नमो-नमो' के नारों के साथ उत्साह और जोश से लबरेज नजर आए।
 

विकास कार्यों की सौगात से हर्ष की लहर:
 

प्रधानमंत्री मोदी जी द्वारा इस ऐतिहासिक सभा मे जनहितकारी लोक कल्याणकारी योजनाओं का लोकार्पण किया गया। तथा युवाओं के स्वर्णिम भविष्य के लिए नियुक्ति पत्र सौंपे गए। एवं क्षेत्र के विकास हेतु ऐतिहासिक परियोजनाओं की सौगात दी गई। इन घोषणाओं और प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया। कार्यकर्ताओं का मानना है कि केंद्र और राज्य सरकार की ये योजनाएं अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं।साथ ही संगठन की मजबूती का लिया संकल्प, बीकानेर से पहुँचे पदाधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री जी के विजन और जनहितकारी नीतियों के प्रति आम जनता और कार्यकर्ताओं में अटूट विश्वास है। अजमेर की यह सभा आने वाले समय में प्रदेश के विकास और संगठन की मजबूती में मील का पत्थर साबित होगी। बीकानेर के कार्यकर्ताओं का यह जत्था आगामी चुनावों और सांगठनिक कार्यों के लिए नई ऊर्जा लेकर लौट रहा है।