Bikaner : लूणकरणसर-देशनोक में 81 पार, धोरीमन्ना 91.59, गोलूवाला 90.03 प्रतिशत मतदान
Rudra News Express Jaipur-Bikaner.
राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण में शुक्रवार को मतदान जारी रहा। शाम 6 बजे तक सामने आए आंकड़ों में कई निकायों में मतदान 80 से 90 प्रतिशत के पार पहुंच गया, जबकि बड़े नगर निगमों में मतदान प्रतिशत अपेक्षाकृत कम रहा। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार बीकानेर जिले की छह नगर पालिकाओं में देशनोक सबसे आगे रहा, जबकि नापासर में सबसे कम मतदान दर्ज हुआ।
बीकानेर। जिले की छह नगर पालिकाओं में शुक्रवार को हुए मतदान में मतदाताओं ने जमकर उत्साह दिखाया। शाम 6 बजे तक उपलब्ध अंतिम आंकड़ों में लूणकरणसर नगर पालिका 81.70 प्रतिशत मतदान के साथ बीकानेर जिले में सबसे आगे रही। देशनोक में 81.55 प्रतिशत और खाजूवाला में 74.92 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ। वहीं नापासर में सबसे कम 68.90 प्रतिशत मतदान रहा। नोखा में 75.76 प्रतिशत और श्रीडूंगरगढ़ में 73.53 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया।
लूणकरणसर-देशनोक में जोरदार मतदान :
बीकानेर जिले की छह नगर पालिकाओं के आंकड़ों में लूणकरणसर और देशनोक की तस्वीर सबसे खास रही। लूणकरणसर में 81.70 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि देशनोक में 81.55 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाला। दोनों निकायों में मतदान 81 प्रतिशत से ऊपर रहा। खाजूवाला में 74.92 प्रतिशत, नोखा में 75.76 प्रतिशत और श्रीडूंगरगढ़ में 73.53 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ। नापासर 68.90 प्रतिशत के साथ जिले में सबसे नीचे रहा।
90 प्रतिशत के पार भी कई निकाय :
दूसरे चरण के मतदान में कई छोटी नगर पालिकाओं में मतदाताओं ने जबरदस्त उत्साह दिखाया। धोरीमन्ना में 91.59 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ। गोलूवाला में मतदान 90.03 प्रतिशत रहा, जबकि कई अन्य निकाय भी 85 से 90 प्रतिशत के बीच रहे। आंकड़ों पर नजर डालें तो छोटे नगर निकायों की तुलना में बड़े शहरों के नगर निगम क्षेत्रों में मतदान प्रतिशत कम रहा। जयपुर नगर निगम में 48.90 प्रतिशत, जोधपुर में 56.42 प्रतिशत और कोटा में 57.02 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ। इसके मुकाबले बीकानेर नगर निगम में 69.04 प्रतिशत और भरतपुर में 73.68 प्रतिशत मतदान रहा।