{"vars":{"id": "127470:4976"}}

Bikaner : कांग्रेस पार्षद मकसूद को नोटिस- 20 को थाने पहुंचो! 21 को है मेयर चुनाव!

Bikaner Congress में चिंता : मकसूद अहमद 20 को थाने नहीं पहुंचे तो क्या 21 को वोट देने से पहले पुलिस पकड़ सकती है!

 

 

Rudra News Express Bikaner.

राजस्थान में निकाय चुनावों के बाद मेयर-अध्यक्ष पदों के लिए जोड़-तोड़ और पुलिस-मशीनरी के दुरुपयोग के आरोपों के बीच बीकानेर में भी मेयर का चुनाव अब सीधा नहीं दिख रहा। कांग्रेस 42 पार्षदों के साथ बहुमत में होने के बावजूद अब सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए आशंकित हो रही है। ताजा मामला कांग्रेस के वार्ड 18 से पार्षद और पूर्व मेयर मकसूद अहमद को लेकर सामने आया है।

मकसूद को नोटिस-20 को थाने पहुंचो : 

मकसूद अहमद को कोटगेट पुलिस थाने से नोटिस भेजा गया है जिसमें एक पुराने मामले का जिक्र करते हुए 20 सितंबर को थाने मंे हाजिर होने का कहा गया है। ऐसे मंे कांग्रेस खेमे मंे इस बात को लेकर हड़कंप हो गया है कि अगर मकसूद नोटिस को मानते हुए थाने पहुंच जाते हैं तो उन्हें गिरफ्तार करने की आशंका हो सकती है। ऐसे मंे हो सकता है कि वे मेयर चुनाव में वोट देने न जा पाएं। इसके विपरीत अगर थाने मंे नहीं पहुंचते हैं ओर 21 को मेयर चुनाव के लिए वोट देने जाते हैं तो कहीं उससे पहले ही पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने का प्रयास कर सकती है।

डोटासरा, जूली, कल्ला ने सरकार पर बोल हमला :

यही वजह है कि नोटिस के बाद पूर्वमंत्री डा.बी.डी.कल्ला और कांग्रेस के नेताओं ने सरकार की जमकर भर्त्सना की है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भी मकसूद अहमद को मिले नोटिस को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इसके जरिये भजनलाल सरकार पर ‘लोकतंत्र की हत्या’ करने जैसे आरोप लगाए हैं।

मनोज बिश्नोई को नोटिस, मिठाई की फैक्ट्री पर छापा : 

इससे पहले बीकानेर में कांग्रेस पार्षद मनोज बिश्नोई के होटल को लेकर बीडीए की ओर से नोटिस दिया गया है। जानकारी मिली है कि कांग्रेस के ही एक पार्षद से जुड़े परिसर पर भी बीडीए टीम पहुंची है। इतना ही नहीं बीछवाल मंे एक मिठाई की फैक्ट्री पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापा मारा है। बताया जाता है कि यह मिठाई की फैक्ट्री एक ऐसे उद्यमी की है जिसने बीकानेर के बहुचर्चित वार्ड मंे कांग्रेस प्रत्याशी को जिताने की खुलकर अपील की। यह वार्ड भाजपा के लिए चुनाव मंे टिकट को लेकर बड़ी फजीहत वाला रहा था। 

कांग्रेस को मिला है पूर्ण बहुमत : 

गौरतलब है कि बीकानेर के 80 वार्डों के लिए हुए चुनाव मंे कांग्रेस 42 सीटों पर जीत के साथ पूर्ण बहुमत वाली पार्टी है। भाजपा को 27 सीटे मिली है। इसके साथ ही 10 निर्दलीय और आरएलपी का एक पार्षद है। कांग्रेस ने अनिल कल्ला को महापौर प्रत्याशी के तौर पर मैदान में उतारा है। भाजपा की ओर से सुरेन्द्रसिंह शेखावत महापौर के प्रत्याशी है। शेखावत ने अपने समर्थन मंे निर्दलीय पार्षदों के होने का दावा किया है। इनकी तस्वीरें भी शेयर की है। इसके साथ ही बहुमत मिलने का दावा भी किया है।