भाजपा नेता व पूर्व सांसद ने कहा मुसलमानों को अयोध्या छोड़ना होगा
Sep 25, 2025, 08:21 IST
RNE Network.
भारतीय जनता पार्टी के नेता और पूर्व सांसद विनय कटियार ने कल कहा है कि मुसलमानों को जल्द से जल्द अयोध्या छोड़ देना चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि इस मंदिर नगरी में किसी भी मस्जिद के निर्माण की अनुमति नहीं दी जाएगी।
राम मंदिर आंदोलन से जुड़े रहे कटियार ने यह विवादित टिप्पणी एक प्रेस वार्ता के दौरान तब की जब उनसे पूछा गया कि स्तानीय प्रशासन ने अनापत्ति प्रमाण पत्रों ( एनओसी ) के अभाव में धन्नीपुर मस्जिद की योजना को खारिज कर दिया है।
कटियार ने कहा कि अयोध्या में बाबरी मस्जिद के बदले कोई मस्जिद या किसी अन्य मस्जिद के निर्माण की अनुमति नही दी जाएगी। उन्होंने कहा कि अयोध्या में रहने वाले मुसलमानों को यहां रहने का कोई अधिकार नहीं है। हम उन्हें किसी भी कीमत पर अयोध्या से बाहर निकालेंगे और उसके बाद पूरे उत्साह से दीवाली मनाएंगे