बम धमाकों पर भगवंत मान के बयान से विवाद, भाजपा नेता तरुण चुघ ने भेजा लीगल नोटिस
May 8, 2026, 12:59 IST
RNE Network.
पंजाब में सैन्य ठिकानों के पास हुए बम धमाकों को लेकर आम आदमी पार्टी नेता व पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जो बयान दिया, उससे विवाद खड़ा हो गया है। बयान अब मान को भारी पड़ रहा है। इस बयान पर उनको अब लीगल नोटिस दिया गया है।
पिछले दिनों पंजाब में सैन्य ठिकानों के पास बम धमाके हुए। इन धमाकों को लेकर पंजाब के सीएम भगवंत मान ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए बयान दिया। भाजपा पर लगाये आरोपों के बाद भाजपा महासचिव तरुण चुघ ने उन्हें लीगल नोटिस भेजा है। नोटिस में 7 दिन में सार्वजनिक माफी मांगने को कहा गया है, वरना मानहानि मुकदमे की बात है।