BJP Third Candidate List:भाजपा ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए तीसरी सूची जारी की, 101 सीटों पर सभी उम्मीदवारों की घोषणा पूरी
Oct 16, 2025, 12:03 IST
RNE Network.
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने 18 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी कर दी है। इस सूची के साथ ही पार्टी ने अपने कोटे की सभी 101 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा पूरी कर ली है।
जारी सूची के अनुसार, रामनगर सीट से नंद किशोर राम, नरकटियागंज से संजय पांडे, बगहा से राम सिंह, लौरिया से विनय बिहारी, नौतन से नारायण प्रसाद, चनपटिया से उमाकांत सिंह, हरसिद्धि से कृष्णनंदन पासवान, कल्याणपुर से सचिंद्र प्रसाद सिंह, चिरैया से लालबाबू प्रसाद गुप्ता, कोचाधामन से बीणा देवी, बायसी से विनोद यादव, राघोपुर से सतीष कुमार यादव, बिहपुर से कुमार शैलेंद्र, पीरपैंती से मुरारी पासवान, रामगढ़ से अशोक कुमार सिंह, मोहनिया से संगीता कुमारी, भभुआ से भरत विंद और गोह सीट से रणविजय सिंह चुनाव मैदान में उतरेंगे।