{"vars":{"id": "127470:4976"}}

भाजपा प्रवक्ता जानू को पार्टी से निष्कासित किया गया, झुंझनु भाजपा जिलाध्यक्ष की नियुक्ति का किया था विरोध

 

RNE Network.

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता कृष्ण कुमार जानू को पार्टी ने छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। झुंझनु जिला अध्यक्ष की नियुक्ति पर जानू ने सवाल उठाये थे। 
 

उनको 20 जून को अनुशासन भंग करने के आरोप में नोटिस जारी किया गया था। जानू ने एक दिन पहले पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के अंतिम संस्कार व पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़ के फेयरवेल को लेकर सवाल उठाए थे। इसके बाद पार्टी ने अनुशासन भंग करने के आरोप को प्रमाणित मानते हुए जानू को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया।