चुनाव तैयारी : योगी के चेहरे पर ही यूपी में चुनाव लड़ेगी भाजपा, 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू
RNE, NETWORK.
भाजपा ने 2027 में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारी आरम्भ कर दी है। इस बार यूपी पर पार्टी का विशेष ध्यान है, क्योंकि लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन ने भाजपा को काफी पीछे धकेल दिया था। सपा ने अकेले लोकसभा की 37 सीटें जीत ली थी।
उस समय की हार से भाजपा सतर्क है और अभी से ही उसने चुनाव की तैयारी आरम्भ कर दी है। सबसे पहले भाजपा ने 2027 के चुनाव के लिए अपनी रणनीति को साफ कर दिया है। पार्टी के प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े ने संकेत दिया है कि विधानसभा चुनाव मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के चेहरे और नेतृत्त्व में ही लड़ा जायेगा।
पिछले दो विधानसभा चुनाव भी योगी के नेतृत्त्व में ही लड़े गए थे। योगी इस बार हैट्रिक लगाने की तैयारी कर रहे हैं। तावड़े ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्त्व, गृह मंत्री अमित शाह , मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के मार्गदर्शन में एनडीए पूरी ताकत से चुनाव मैदान में उतरेगी।