बांकीपुर में भाजपा का उम्मीदवार बदला, अभिषेक कुमार ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इंकार
RNE Network.
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के इस्तीफे से रिक्त हुई बिहार की बाराबंकी सीट पर उप चुनाव हो रहा है। दो दिन पहले भाजपा ने इस सीट के लिए अभिषेक कुमार को उम्मीदवार घोषित किया था।
भाजपा उम्मीदवार अभिषेक कुमार ने कल शुक्रवार को चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया। इससे राजनीतिक हलकों में एक नई चर्चा छिड़ गयी है। जबकि भाजपा के घोषित प्रत्याशी अभिषेक ने नामांकन भी दाखिल कर दिया था।
नामांकन दाखिल कर चुके अभिषेक ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष संजय सरावगी को पत्र लिखकर पारिवारिक कारणों का हवाला देते हुए चुनाव लड़ने में असमर्थता जताई है। पार्टी ने थोड़ी देर में ही युवा नेता नीरज कुमार सिन्हा को नया प्रत्याशी घोषित कर दिया।
बांकीपुर सीट भाजपा के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न बन गयी है। ऐसे समय में अधिकृत प्रत्याशी द्वारा नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से मना करना पार्टी के लिए असहज स्थिति पैदा करने वाला घटनाक्रम माना जा रहा है। कयास लगाया जा रहा है कि किसी आरोप या विवाद के चलते अभिषेक चुनाव मैदान से हटे है। भाजपा की इस मजबूत सीट पर जन सुराज पार्टी के प्रमुख प्रशांत किशोर चुनाव मैदान में उतरने की घोषणा कर चुके हैं। नामांकन की अंतिम तिथि 13 जुलाई है।